{"_id":"6acfc78db58a9236190e048d","slug":"allegation-of-assaulting-and-strangling-a-pregnant-woman-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155526-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गर्भवती के साथ मारपीट और गला घोटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गर्भवती के साथ मारपीट और गला घोटने का आरोप
विज्ञापन
कासगंज। सहावर में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने और गले में दुपट्टे का फंदा डालकर जान से मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कुरैशी निवासी हिना पत्नी नूर आलम ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह 13 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे अपने मायके गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद साैतेले भाई-बहन तहजीब, बबुआ और अफसाना ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया।
विरोध करने पर आरोपी गालियां देते हुए उन्हें जबरन घर के अंदर खींच ले गए और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान तहजीब और बबुआ ने उनके गले में दुपट्टे का फंदा कसकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस बीच उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी साहिल और समीना मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घटना में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सहावर के क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।