{"_id":"6acfcc1e42ce65b2660cd595","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-tower-wagon-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155580-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टावर वैगन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टावर वैगन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला सहजन के पास बुधवार की दोपहर रेलवे ट्रैक पर टावर वैगन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने महिला के शव को अपने गांव मिहारी घर ले गए। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
गांव मिहारी निवासी आरती देवी (60) पत्नी रमेश चंद बुधवार की दोपहर 1:30 बजे फर्रूखाबाद रेल मार्ग पर नगला सहजन स्थित किलोमीटर संख्या 239/11 के पास वह टावर वैगन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सूचना पर पुलिस कर्मी, आरपीएफ व जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गए। वृद्धा की मौत की खबर मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने वृद्धा की मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन -
टावर बैगन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हुई है। परिवार के सदस्यों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव अपने साथ लेकर चले गए।-नरेश कुमार मीना,आरपीएफ प्रभारी कासगंज