फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Shivangi becomes Block Education Officer for a day.

Kasganj News: शिवांगी बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shivangi becomes Block Education Officer for a day.
फोटो 5- एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी छात्रा ​शिवांगी। स्रोत विभाग
अमांपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा आठवीं की छात्रा शिवांगी को एक दिन के लिए सांकेतिक खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। पदभार संभालते ही शिवांगी प्राथमिक विद्यालय रानामऊ पहुंची और औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं, पुस्तकालय और मिड-डे मील रसोईघर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। इसके बाद उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ सरकारी निरीक्षण प्रारूप भी भरा। शिवांगी ने अधिकारियों से भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रक्रिया समझी और अन्य छात्राओं को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानामऊ की वार्डन अनुराधा प्रधान, आभा पांडे, दुर्गेश कुमारी, प्रीति चौधरी, आकांक्षा, राजेंद्र कुमार, संजीव कुमार, लेखाकार राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed