फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   All schools in the district will remain closed for three days due to the Kanwar Yatra.

Kasganj News: कांवड़ यात्रा की वजह से तीन दिन बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ मेले और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिले के विद्यालयों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। संभावित रूट डायवर्जन और प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाले यातायात के मद्देनजर बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद समेत सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के विद्यालयों में शनिवार से सोमवार तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए तीन दिन विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अवकाश के दौरान कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इसमें बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के साथ जिले में संचालित अन्य बोर्ड के विद्यालय भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed