फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Agriculture Department takes action against fertilizer sellers; sales banned at five shops.

Kasganj News: खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग की कार्रवाई, पांच दुकानों पर बिक्री प्रतिबंध

Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में उर्वरक की बिक्री में अनियमितता रोकने के लिए कृषि विभाग ने शुक्रवार को कई खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। तहसील कासगंज क्षेत्र में हुई जांच के दौरान एक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि पांच प्रतिष्ठानों पर अग्रिम आदेश तक उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। चार अन्य प्रतिष्ठान बंद मिलने पर संबंधित विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार और संबंधित तहसील अधिकारियों की टीम ने निर्धारित दल के साथ उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। प्रकाश खाद बीज भंडार, नरौली पर स्टॉक एवं दर सूची बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिला। इस पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

वहीं राखी खाद भंडार, इस्माइलपुर, अजय ट्रेडर्स, इस्माइलपुर, प्रिंस यादव खाद बीज भंडार, महमूदपुर पुख्ता और मेसर्स राजवीर खाद भंडार, नमेनी पर स्टॉक एवं दर सूची बोर्ड नहीं लगा था। साथ ही उर्वरक बिक्री संबंधी अभिलेख भी पूर्ण नहीं पाए गए। इन अनियमितताओं के चलते पांचों प्रतिष्ठानों पर अग्रिम आदेश तक उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान श्रीश्याम किसान सेवा केंद्र, मढ़ावली, राधा-कृष्णा ट्रेडर्स, चिलकुनियां, योग्यता अनामिका खाद भंडार, चिलकुनियां और साईं खाद बीज भंडार, चिलकुनियां बंद मिले। संबंधित उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed