फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   After the night fog, the weather changed during the day.

Kasganj News: रात के कोहरे के बाद दिन में बदला मौसम का मिजाज

Thu, 05 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
After the night fog, the weather changed during the day.
फोटो02कासगंज में धूप में बैठे लोग।संवाद
कासगंज। रात के समय छाए घने कोहरे के बाद मौसम ने दिन में करवट बदली। सुबह आसमान साफ हुआ और धूप खिली। इससे लोगों ने ठंड से राहत मिली। तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि दिनभर शीतल हवाओं के चलने से ठंड का असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोहरे की अधिकता से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 9:00 बजे से ही धूप खिलने लगी। जैसे-जैसे धूप तेज हुई, वैसे-वैसे कोहरे का असर कम होता चला गया। बाजारों, गलियों और पार्कों में लोग धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर के समय अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। शाम के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक दिन में धूप निकलने और हवाएं चलने की संभावना है। रात और सुबह के समय कोहरे की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed