{"_id":"69af09646cfabb8e4701e4eb","slug":"after-an-argument-with-his-family-the-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1006607-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: परिजन से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: परिजन से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 09 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव खड़िया नमैनी में रविवार को परिजन से कहासुनी होने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खड़िया नमैनी निवासी प्रेमसिंह (35) पुत्र रामजी लाल की परिजन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। परिजन से विवाद होने के बाद वह परेशान हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने देर रात कमरे में कुंडे से फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह परिजन ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। पड़ोसी घर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमसिंह की मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। पत्नी आरती व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।