फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused of plowing over a 40-bigha mustard crop and issuing threats while brandishing a revolver.

Kasganj News: सरसों की 40 बीघा फसल जोतने और रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of plowing over a 40-bigha mustard crop and issuing threats while brandishing a revolver.
फोटो45सिकंदरपुर वैश्य के गांव गठौरा में जमीन के विवाद में  खेत पर हाथ में पिस्टल लेकर विरोध क
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दबंगों द्वारा करीब 40 बीघा सरसों की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने दूसरे पक्ष पर जबरन फसल उजाड़ने और विरोध करने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं जिसे लेकर उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से निष्पक्ष पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं। सुल्तानपुर निवासी रहिशपाल और श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन गठौरा के सुन्दरायण क्षेत्र में कासगंज-बदायूं सीमा के पास है।
विज्ञापन

पिछले साल पैमाइश के बाद वहां गेहूं की फसल बोई गई थी लेकिन गंगा के कटान से भूभाग की स्थिति बदलने पर इस बार सरसों की बुवाई की गई थी। आरोप है कि हारून निवासी गंजडुंडवारा, अजमत, शौकत अली, झब्बू, अकबर और गुड्डू ने ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल नष्ट कर दी। हारून ने रिवाॅल्वर दिखाकर धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि लेखपाल की पैमाइश के बाद जमीन उन्हें आवंटित हुई थी और ट्रैक्टर उनके अपने खेत में चलाया गया है।

लेखपाल विशाल ने बताया कि वर्ष 2024 में पैमाइश हुई थी किंतु गंगा कटान से स्थिति बदल चुकी है। मौके की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि तहरीर मिल गई है। पैमाइश रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
---------------
वर्जन:
क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुशांत सांवरे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed