फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ABVP staged a protest and raised slogans at the gate of Sherwani Inter College.

Kasganj News: अभाविप ने शेरवानी इंटर कॉलेज के गेट पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 10 Sep 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 10 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest and raised slogans at the gate of Sherwani Inter College.
नगरिया में नायब तहसीलदार सुमित कुमार  को समस्याएं का ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद
सोरोंजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने नगरिया के शेरवानी इंटर कॉलेज के बंद गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिषद के जिला विस्तारक ध्रुव गंगवार का आरोप है कि विद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने की शिकायतें निरंतर आ रही हैं। आरोप है कि कॉलेज शिक्षकों से कोचिंग लेने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बनाया जा रहा है। परिषद ने फीस व्यवस्था की जांच कराने तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न डालने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कुछ कक्षाओं में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था न होने, बिजली जाने की स्थिति में विद्यालय में जेनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उपयोग नहीं किए जाने की शिकायत की। टीसी और फॉर्म के नाम पर अधिक शुल्क लिए जाने का आरोप भी लगाया गया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने वालों में अभाविप जिला विस्तारक ध्रुव गंगवार, विभाग संयोजक यश मिश्रा, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, दिवांशु, ललित, ललित राजपूत, उत्कर्ष पाराशर, अमन साहू, माधव, कपिल, सचिन, अरुण, नितिन, सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी आरोप निराधार हैं। विद्यालय में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और अनुशासन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह कुछ अराजक तत्व विद्यालय में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते विद्यालय का गेट बंद कराया गया। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थी विद्यालय से बाहर चले जाते हैं। इसलिए अब निगरानी और अनुशासन को सख्त किया गया है। - रामबरन सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed