{"_id":"69595d63b9aba135c20bd7e8","slug":"abhishekam-of-lord-varaha-was-performed-on-the-full-moon-day-kasganj-news-c-175-1-kas1001-141682-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पूर्णिमा पर भगवान वराह का किया गया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पूर्णिमा पर भगवान वराह का किया गया अभिषेक
Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। पूर्णिमा पर तीर्थनगरी के वराह मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भगवान वराह का अभिषेक किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने तीर्थनगरी पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन करते हुए अभिषेक किया। इसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने परिजनों, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अभिषेक पूजा की। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए विधिविधान पूर्वक अभिषेक कराया। संवाद
विज्ञापन