फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man was shot while dancing on a DJ The father heart broke on seeing his son dead body in kasganj

हर्ष फायरिंग में माैत: बेटे की लाश देखते ही फट पड़ा पिता का कलेजा, मां हुईं बेसुध; दृश्य देख नहीं रुके आंसू

Sun, 09 Feb 2025 11:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:00 AM IST
सार

पिता दाैड़ते हुए मैरिज होम पहुंचे। वहां बेटे की लाश पड़ी थी। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के दो बेटे हैं। एक तीन वर्ष का तो दूसरा छह महीने का मासूम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A young man was shot while dancing on a DJ The father heart broke on seeing his son dead body in kasganj
मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर डांस करते समय गोली का शिकार हुआ राहुल अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें और हैं। इकलौते पुत्र की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। वारदात के बाद से ही माता-पिता के अलावा पत्नी और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विलाप करते परिजनों की तबीयत बार-बार बिगड़ती रही। राहुल की दो बहनें किरन और पूजा है। दोनों ही बहनों की शादी हो चुकी है। पिता मोहर पाल सिंह ग्रामीण बैंक की शाखा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद सोरोंजी रोड पर घर बनवा रहे थे। इसका निर्माणकार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल भी पिता का सहयोगी था। राहुल की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा रुद्र तीन वर्ष व पुत्र उज्ज्वल छह माह का है। मां गायत्री देवी और पिता मोहर पाल को जैसे ही राहुल की हत्या की सूचना मिली तो वे सदमे में आ गए। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

विज्ञापन

माता-पिता व पत्नी का बेहद बुरा हाल था। चीत्कार व रोने से परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे। लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे।

पिता को नहीं था मालूम
पिता मोहरपाल सिंह को इस बात की जानकारी नहीं थी कि राहुल दोस्तों के साथ शादी में गया है। वह केवल पत्नी को बताकर गया था और उसकी बाइक भी घर ही थी। जब पुलिसकर्मी ने पिता को फोन कर हादसे की सूचना दी तो पिता को उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने घर में पूछा की राहुल कहां हैं।  जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तब वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हत्या की वारदात करीब पौने बारह बजे हुई और परिवार के लोगों को करीब रात्रि डेढ़ बजे सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed