फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man returning from his grandfather's maternal home died in a road accident, one injured.

Kasganj News: बाबा की ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from his grandfather's maternal home died in a road accident, one injured.
फोटो17कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक स्वास्थ्य कर्मी पवन के परिजन व ग्रामीण । संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चांड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में तैनात स्वास्थ्य कर्मी पवन (27) की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक पवन के बाबा की ननिहाल से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर लाला निवासी पवन पुत्र रामौतार देर रात अपने दोस्त आकाश पुत्र धीरेंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। चांड़ी मार्ग पर पहुंचते ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
-----------------
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था पवन
पवन के ताऊ राजवीर सिंह ने बताया कि पवन बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में तैनात था। वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो भाई रविकुमार (25) और साजन कुमार (20) हैं, जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता रामौतार गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। घर के बड़े कमाने वाले बेटे की अचानक मौत से मां कांती देवी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed