फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A young man attempted suicide by hanging himself.A dispute arose over the young man's dowry at his sister's wedding.

Kasganj News: युवक ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास

Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
-बहन की शादी में युवक के दहेज का सामान देने पर कलह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। गांव डोरई में रविवार सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गांव डोरई निवासी संतोष कुमार (20) पुत्र राजेंद्र सिंह ने रविवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन ने फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 4 दिसंबर को बेटी की शादी की थी। इस शादी में उन्होंने संतोष के विवाह में मिले कुछ सामान को दहेज के रूप में दे दिया था। इसी बात पर संतोष की पत्नी साधना अक्सर घर पर विवाद करती थी। इससे तंग आकर संतोष ने फंदा लगा लिया। फिलहाल, संतोष कुमार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed