फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A teacher riding a scooter died after being hit by a tractor.

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की चली गई जान

Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A teacher riding a scooter died after being hit by a tractor.
फोटो 19 कासगंज फाइल फोटो मृतक ​शि​क्षिका अंजलि। स्रोत परिजन - फोटो : बहराइच में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की हड़ताल के दौरान बंद इंडियन बैंक की मुख्य शाखा।
कासगंज। गांव नगला सेजन के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। स्कूल जाने के दौरान हादसा हुआ। इसके बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

मृतका अंजलि पत्नी विमलेश एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला महराम की रहने वाली थीं। उनका मायका फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव भदाना में है। वर्तमान में वह कासगंज के चांडी चौराहा क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थीं। अंजलि प्राथमिक विद्यालय नीवरी में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थीं। रोज की तरह मंगलवार को वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं तभी उसकी स्कूटी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि अंजलि की दो बेटियां हैं और पति विमलेश निजी क्षेत्र के आईटी सेक्टर में काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।



शिक्षकों में शोक की लहर
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर शिक्षक जिला अस्पताल भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed