फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A stadium will be built in Sarasat at a cost of Rs 9.5 crore, the Chief Minister had virtually laid the foundation stone.

Kasganj News: सरसैट में 9.5 करोड़ से बनेगा स्टेडियम, मुख्यमंत्री ने किया था वर्चुअल शिलान्यास

Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A stadium will be built in Sarasat at a cost of Rs 9.5 crore, the Chief Minister had virtually laid the foundation stone.
फोटो21अमांपुर के गांव सरसेट में  स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन समतल करते जेसीबी। संवाद
कासगंज। जिले के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। अमांपुर क्षेत्र के सरसैट गांव में आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसके साथ ही स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया भी बुधवार से शुरू हो जाएगी। यह परियोजना युवा कल्याण विभाग के माध्यम से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि सरसैट में बनने वाले इस स्टेडियम पर करीब 9.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय खिलाड़ी बेहतर खेल सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। आधुनिक स्टेडियम बनने से बच्चों और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अभ्यास और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




प्रस्तावित स्टेडियम में आउटडोर खेलों के लिए बेहतर मैदान और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भविष्य में यहां अन्य खेल सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इससे अमांपुर सहित आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। अभी तक खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर के शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए स्टेडियम में अनुभवी प्रशिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी। विभिन्न खेलों के लिए विशेषज्ञ कोच नियमित रूप से प्रशिक्षण देंगे। इससे बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed