फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A museum will be built to preserve the ancient heritage of the district.

Kasganj News: जिले की प्राचीन धरोहर के संरक्षण के लिए बनेगा म्यूजियम

Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A museum will be built to preserve the ancient heritage of the district.
फोटो65कासगंज में कलेक्ट्रेट पर संग्रहित की गई प्राचीन मूर्तियां। संवाद
कासगंज। जिले में पुरा संपदा का बड़ा खजाना मौजूद है, जिसे सहेजने की कवायद चल रही है। जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में तीन एकड़ भूमि पर एक म्यूजियम बनाने की योजना बना रहा है। यह जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन भी इस प्रस्ताव पर सक्रिय हुआ है और चिह्नित भूमि की नापजोख का काम पूरा हो चुका है। अब म्यूजियम निर्माण के लिए शासन की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले की तीर्थनगरी सोरोंजी भगवान विष्णु के तृतीय अवतार भगवान वराह की प्राकट्य स्थली है। यहीं संत तुलसीदास का भी जन्म हुआ था। पटियाली तहसील में संगीतकार अमीर खुसरो का जन्म हुआ और महाभारत काल में राजा द्रुपद का किला भी यहीं था। मानव सभ्यता के लोह कालीन और कांस्य कालीन प्रमाण भी यहां मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरा संपदा का संरक्षण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संग्रहालय में इन खोजों से जुड़े प्रमाण संरक्षित हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पुरा संपदा की जानकारी मिलने पर इसके संरक्षण का ब्लूप्रिंट तैयार किया था। उन्होंने पुराविद विशेषज्ञों के साथ मंथन कर पुरा संपदा खोजकर कलेक्ट्रेट में रखवाई थी। वर्तमान जिलाधिकारी प्रणय सिंह इन पौराणिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए गंभीर हैं। वह लगातार इस प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए शासन में प्रयास कर रहे हैं।



वर्जन-

जिले की पौराणिक मूर्तियों को संरक्षित करने के लिए म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव शासन में पर्यटन विभाग को भेजा गया है। शासन की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही म्यूजियम निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।- प्रणय सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed