Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A minor dispute claimed the life of a monk, a bloody struggle broke out while he was drinking water from a hand pump.

Kasganj News: मामूली विवाद में ली साधु की जान, हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A minor dispute claimed the life of a monk, a bloody struggle broke out while he was drinking water from a hand pump.
भड़पुरा में साधु की हत्या के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। संवाद
मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर भड़पुरा तिराहा पर हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान साधु व एक युवक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने साधू पर डंडे से सिर व पसलियों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला पीपल निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनका साला विपिन कुमार (32) पुत्र सुरेश निवासी गांव सलेमपुर थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद साधु बन गया था। वह गांव भड़पुरा के मंदिर में करीब 15 वर्ष से रह रहा था। विपिन ने मंगलवार की दोपहर समय 12:50 बजे भड़पुरा तिराहा पर लगे हैंडपंप को चलाने के लिए कौशल कुमार निवासी भड़पुरा से कहा तो उसने हैंडपंप चला दिया। इस दौरान कौशल ने उनसे पूछ लिया कि तुम कैसे बाबा हो। इस पर उसने नाराज होकर उससे कह दिया कि क्यों... मैं तुम्हें बाबा नहीं दिखाई दे रहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद साधु वहां से चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी कौशल ने भड़पुरा तिराहा पर उसके सिर और पसलियों पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल साधु को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर बहनोई जयप्रकाश व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की सूचना पर एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार सहित सीओ सदर आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बहनोई की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
गांव भड़पुरा में तिराहे के पास नल पर पानी पीने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया था। इसमें एक व्यक्ति को चोट आई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। -ओपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट : सुनील कुमार

भड़पुरा में साधु की हत्या के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। संवाद

भड़पुरा में साधु की हत्या के बाद साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed