फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A massive fire broke out in Nawabganj Nagariya, burning five huts.

Kasganj News: नवाबगंज नगरिया में भीषण अग्निकांड, पांच झोपडियां जली

Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in Nawabganj Nagariya, burning five huts.
फोटो49गंजडुंडवारा के गांव नवाबगंज नगरिया में आग लगने के बाद उठती लपटें।संवाद
गंजडुंडवारा। गांव नवाबगंज नगरिया में रविवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलिंडर में विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के चलते पांच मजदूर परिवारों की झोपड़ियां जल गईं। साथ ही तीन लाख रुपये से अधिक नकदी सहित घरों का पूरा सामान जल गया। भैंस बचाने के प्रयास में एक किशोरी भी झुलस गई।
विज्ञापन

गांव में सबसे पहले रामसनेही के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक झोपड़ी में रखे एलपीजी सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर भागने लगे।
विज्ञापन

रामसनेही के घर में रखी करीब 70 हजार रुपये नकदी, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जल गए। इसी दौरान रामपाल की भैंस जलते छप्पर में फंस गई थी। उसे बचाने के लिए उनकी 15 वर्षीय पुत्री अंजलि आग में घुस गई और भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान वह झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा और सूखे सामान के कारण आग तेजी से फैलती गई और अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
आग में बुधपाल के घर में रखे 60 हजार रुपये नकद, सौर ऊर्जा बैटरी और अन्य सामान जल गया। भूमिराह के घर में 17 हजार रुपये, दो साइकिल, गेहूं, कपड़े और बर्तन नष्ट हो गए। नन्नू का पूरा घर जल गया, जबकि रामपाल के घर में रखे करीब 1.80 लाख रुपये, सौर ऊर्जा पैनल, बैटरी और घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।
इसके अलावा गांव में लगे एक दर्जन से अधिक पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गए। मूलचंद का लगभग 10 कुंतल लहसुन भी पूरी तरह नष्ट हो गया। सभी प्रभावित परिवार कुछ दिन पहले ही गुजरात के ईंट भट्ठों से काम कर लौटे थे।

सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण स्वयं पंपसेट से आग पर काबू पा चुके थे, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना स्थल पर पटियाली के तहसीलदार रामनयन और पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सीएफओ आरके तिवारी ने बताया कि पटियाली क्षेत्र में एक अन्य जगह आगजनी की घटना हो गई थी। पटियाली स्टेशन की गाड़ियां वहां गई थीं। इस वजह से कासगंज से दूसरे अग्निशमन वाहनों को नबावगंज नगरिया भेजना पड़ा। सहावर में गाड़ियां जाम में फंस गईं इसलिए पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। एक बच्ची झुलस कर घायल हुई है।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed