फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A madman hit Ved with his bike, breaking both his legs.

Kasganj News: सिरफिरे ने विवाहिता को बाइक से मारी टक्कर, दोनों पैर की हड्डी टूटी

Thu, 12 Feb 2026 08:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
-हजारा नहर पर अकेले मिलने बुलाया, पति को साथ देख खोया आपा
विज्ञापन

-पति ने लंबे समय से पत्नी को कॉल पर परेशान करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। हजारा नहर पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक सिरफिरे ने विवाहिता को बाइक से टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैर की हड्डी टूट गईं। पति ने आरोप लगाया कि सिरफिरा उसकी पत्नी को लंबे समय से कॉल पर बात करने के लिए परेशान करता था। उसने पत्नी को अकेले मिलने बुलाया था। पत्नी के साथ उसे देखकर आरोपी आपा खो बैठा और पत्नी पर बाइक चढ़ा दी।

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी को बदायूं जिले के उसहैत में रहने वाला आरोपी युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी फोन कर उसे बात करने के लिए मजबूर करता था और मना करने पर पति की हत्या करने की धमकी देता था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी ने उसकी पत्नी को हजारा नहर के पास अकेले मिलने बुलाया था। वह पत्नी के साथ हजारा नहर पहुंचा तो आरोपी उसे देखकर नाराज हो गया। पीछे से तेज रफ्तार में पत्नी को बाइक से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता के पति ने बताया कि सूचना पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आरोपी पर शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed