{"_id":"6a5bcb83ec635dab9e077ba5","slug":"a-golden-opportunity-for-the-youth-recruitment-drives-to-be-held-every-month-kasganj-news-c-175-1-kas1009-150829-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका हर माह की जाएगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका हर माह की जाएगी भर्ती प्रक्रिया
Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज डिपो में चालकों की कमी दूर करने के लिए अब हर महीने नियमित रूप से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार और ड्राइविंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को गाजियाबाद के लोनी स्थित ड्राइविंग सेंटर पर अंतिम ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसके बाद प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें संविदा के आधार पर चालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में रोडवेज कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य डिपो में बसों का संचालन बेहतर करना और युवाओं को रोजगार के अवसर देना है।
रोडवेज डिपो में बसों के सुचारू संचालन और चालकों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को गति दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अब प्रत्येक माह चालक भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के तहत पहले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा, जिसके बाद ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि चालक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में रोडवेज कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ड्राइविंग टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर ड्राइविंग टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को गाजियाबाद के लोनी स्थित ड्राइविंग सेंटर पर अंतिम ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। वहां सफल घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अलीगढ़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें कासगंज डिपो में संविदा चालक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रभारी एआरएम ने कहा कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एक ओर डिपो में चालकों की कमी को दूर करना है, वहीं दूसरी ओर योग्य और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी है।