फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A DGCA team arrived and investigated the plane crash.

Kasganj News: डीजीसीए की टीम ने आकर की विमान हादसे की जांच

Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A DGCA team arrived and investigated the plane crash.
फोटो35कासगंज में बरेली-मथुरा सिक्सलेन हाइवे मार्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ प्र​शिक्षु विमान 
कासगंज। निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्सलेन हाईवे के किनारे सोमवार की दोपहर प्रशिक्षु विमान तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया था। हादसे में महिला पायलट घायल हुई थी। हादसे की जांच के लिए मंगलवार सुबह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त विमान की तकनीकी जांच की। हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी तह तक जाने का प्रयास किया। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट महानिदेशक को सौंपेगी। रिपोर्ट से साफ हो सकेगा कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या मानवीय चूक अथवा अन्य किसी वजह से हादसा हुआ। चेतक एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमान वीटी एएफबी सेसना ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अलीगढ़ जिले में स्थित धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। विमान को मुंबई के पवई निवासी कायनात खान (27) पुत्री कादर खान उड़ा रही थी। अचानक विमान का संपर्क टूट गया था। वह रास्ता भटक कर जिले की सीमा में पहुंच गया था। विमान ने पुलिस लाइन के आसपास इलाके में चक्कर लगाए। फिर महिला पायलट ने सूझबूझ के साथ आबादी से दूर पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्सेलन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने का प्रयास किया था। इस दौरान विमान हाईवे किनारे लगे करीब 50 फुट ऊंचे विद्युत तारों से टकरा गया था और हाईवे के किनारे मिट्टी में क्रैश होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में घायल महिला पायलट को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई थी। डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम सदर संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया था। करीब एक घंटे के बाद अलीगढ़ से चेतक एविएशन कंपनी की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद चेतक एविएशन कंपनी की सभी उड़ानों पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गई है। हादसे की जांच के लिए डीजीसीए और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की टीम मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच टीम ने मलबे और विमान के पार्ट्स का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त विमान के इंजन की तकनीकी जांच की। विमान में फ्यूल की जांच की गई। टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट महानिदेशक को सौंपेगी। उसके आधार पर एविएशन कंपनी की उड़ान पर अग्रिम फैसला लिया जाएगा। एसडीएम सदर संजीव कुमार ने बताया कि डीसीजीए की टीम जांच के लिए आई थी। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर तकनीकी जांच की। टीम हादसे के कारणों की रिपोर्ट महानिदेशक को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed