फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A body was found in a burnt-out hut in a field; police are working to identify the deceased.

Kasganj News: खेत में जली झोपड़ी में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 21 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 21 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A body was found in a burnt-out hut in a field; police are working to identify the deceased.
हैंडपंप के पास रखे खाली पानी के गिलास। वीडियो ग्रैब
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में गांव ताजपुर के एक खेत में रविवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। इससे इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव के पास एक मोबाइल जला मिला। पुलिस इसके सहारे उसकी शिनाख्त में जुटी है। फिलहाल, पुलिस रात तक इसी पहले में उलझी रही कि यह हत्या है या फिर हादसा।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में ईंट-भट्ठा वाली रोड पर सौरभ माथुर पुत्र सत्यपाल का खेत है। सौरभ ने शनिवार को निराश्रित पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत पर एक झोपड़ी बनवाई थी। इस झोपड़ी में रविवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने झोपड़ी से लपटें निकलती देखी तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने झोपड़ी की राख हटाकर देखी तो उसके नीचे एक व्यक्ति का जला हुआ शव दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना खेत के मालिक को दी। खेत में शव मिलने की जानकारी होने पर सौरभ व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को कॉल करके खेत में शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए, लेकिन उसके बारे में पूछताछ से कुछ पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि पास में लगे हैंडपंप पर दो गाली गिलास रखे हुए मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खेत पर मृतक के साथ कोई दूसरा व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि खेत में जली हुई झोपड़ी से शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव के पास से जला हुआ मोबाइल बरामद किया है। इसके जरिये मृतक की शिनाख्त की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। व्यक्ति की जलाकर हत्या की गई है या फिर हादसे में उसकी मौत हुई है। जांच और पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed