फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   97 couples held each other's hands, will remain together for the rest of their lives

Kasganj News: 97 जोड़ों ने थामा एक-दूजे हाथ, जीवन भर निभाएंगे साथ

Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
97 couples held each other's hands, will remain together for the rest of their lives
फोटो 07कासगंज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव दंप​त्तियों को आर्शीवाद देते भाजपा
कासगंज। जनपद के विकासखंड और निकाय क्षेत्र के 97 जोड़ों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को एक-दूजे हाथ थामा। विधिवत उनका विवाह कराया गया। इस दौरान उन्होंने भावी जीवन में सदैव साथ निभाने के संकल्प लिया। इस मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद देकर विदा किया। सदर विकासखंड में 35 और अमांपुर विकासखंड में 62 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इन 97 जोड़ों में विकासखंड कासगंज के 14, सोरोंजी के 15, अमांपुर के नौ, सहावर के आठ, पटियाली के दो, गंजडुंडवारा के 11, सिढ़पुरा के 11, नगरीय निकाय कासगंज के चार और बिलराम के दो जोड़े शामिल थे। सदर विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सुशांत सांवरे आदि मौजूद रहे। वहीं,अमांपुर में अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने नवविवाहित दंपती को उपहार बांटे और आशीर्वाद दिया। इस दौरान पीडी विकल कुमार, बीडीओ श्रेति गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सामूहिक विवाह समारोह में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed