फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   75 crore budget approved in the Municipal Board meeting

Kasganj News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में 75 करोड़ का बजट मंजूर

Mon, 13 Apr 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
75 crore budget approved in the Municipal Board meeting
फोटो 56 कासगंज में पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पालिका अध्यक्ष मी - फोटो : नानपारा में बंद पड़ी गैस एजेंसी।
कासगंज। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार शाम को नदरई गेट स्थित रानी आवंतीबाई कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुई। इस दौरान 75 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर पालिका की ओर से की गई कबाड़े की बिक्री का मुद्दा जोर शोर से सभासदों ने उठाया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सभासद जनता के हित में काम करें।
विज्ञापन

कम्युनिटी हॉल में सोमवार की शाम बोर्ड की बैठक का आयोजन किया। बैठक में अवर अभियंता विनीत कुमार ने पालिका के वर्ष 2026-27 के 47 करोड़ रुपये के बजट को पढ़कर सुनाया। इसके साथ पिछले वर्ष के अवशेष 28 करोड़ रुपये के बजट के बारे में सदन को बताया गया। राज्य वित्त आयोग से सबसे अधिक 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। 15वें वित्त से 8 करोड़, गृह,जल ,विज्ञापनकर और दुकानों के किराये में 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 50 लाख रुपये की मंजूरी मिली। इसके साथ अन्य मद के बजट को बोर्ड की बैठक में स्वीकृति के लिए पढ़कर सुनाया गया। वार्ड नंबर एक सभासद शील प्रिय विद्यार्थी सहित अन्य सभासद ने नगर पालिका की ओर से बिक्री किए गए कबाड़े का मुद्दा बैठक में उठाया। सभासदों ने बिक्री किए गए कबाड़े की सूची बैठक में अधिशाषी अधिकारी विवेक त्रिपाठी से मांगी गई। इस पर उन्होंने सभासदों को तीन दिन में सूची दिए जाने का भरोसा दिलाया। वार्ड नंबर चार सभासद गौरव यादव ने वार्ड क्षेत्र में खराब हुई लाइटों को बदलवाने की मांग की। सभासद विनोद ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को हो रही दिक्कतों को मामला उठाया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सभासद जनता कि हित में काम करे। शासन की ओर से जनता के हित में कराए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है। चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने कहा कि सभासद अपने वार्ड में कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दें। इससे क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा सकें। उन्होंने बजट स्वीकृत होने पर सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान भाजपा की जिला व नगर कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड बैठक में 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस दौरान सत्यवती, रूपेंद्र दिवाकर,अर्शीखान,साधना साहू, पिंकी, हरि सिंह,रामखिलाड़ी ,शबाना बेगम, विजय लक्ष्मी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


------
विधायक जी खाना खाते समय कट रही है लाइट
कासगंज। बोर्ड की बैठक में सभासदों ने क्षेत्र की समस्याएं भी उठाईं। वार्ड नंबर एक सभासद शील प्रिय विद्यार्थी ने सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को बताया कि रात में खाना-खाते समय अचानक घरों की बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं घर पर आए रिश्तेदार भी लाइट कट जाने पर परेशान रहते हैं। उन्होंने विधायक से मांग की स्मार्ट प्रीपेड मीटर के स्थान पर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इससे लोगों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed