{"_id":"6a21b32c2dd9432dd10aeb61","slug":"335-families-will-get-pucca-houses-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148696-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 335 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 335 परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान
विज्ञापन
कासगंज। जिले के शहरी इलाकों में रहने वाले सैकड़ों गरीब और आवासविहीन परिवारों का अपने पक्के घर का सपना अब सच होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कासगंज के आठ स्थानीय निकायों में 335 नए मकानों के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है।
डूडा विभाग ने लाभार्थियों के वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। अब सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किश्त भेजने की तैयारी की जा रही है। डूडा के परियोजना अधिकारी सुभाष वीर सिंह के मुताबिक, योजना के नियम के तहत मकान बनाने के लिए मिलने वाली सरकारी राशि अलग-अलग किश्तों में दी जाएगी।
पहली किश्त मिलते ही लोग निर्माण शुरू कर सकेंगे, जबकि दूसरी और तीसरी किश्त काम की प्रगति देखकर जारी होगी। निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि गरीब परिवारों का जीवन स्तर जल्द से जल्द बेहतर हो सके। संवाद