फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   30 hours of power outage due to electric pole, laptop disruption

Kasganj News: विद्युत पोल गिरने से 30 घंटे बिजली गुल, आवागमन बाधित

Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
30 hours of power outage due to electric pole, laptop disruption
फोटो24गांव कांतौर में गिरा विद्युत पोल । संवाद
मोहनपुरा। गांव कांतौर में रविवार दोपहर 2 बजे एक विद्युत पोल केबिल सहित सड़क पर गिर गया। इससे कंपोजिट विद्यालय के सामने आवागमन बाधित हो गया। पोल गिरने से गांव में 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत कर पोल लगाने की मांग की।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय के पास से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में विद्युत केबिल फंस गई। केबिल के खिंचने से पोल अचानक सड़क पर आ गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। विद्युत निगम कर्मियों ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद चालक ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पोल गिरने से नारायणपुर, खुर्रमपुर, भटीकरा, बेरी, रामपुर और अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन रुक गया। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक मोनू ने बताया कि वह घटना के समय मौके से गुजर रहा था। महज दो फीट की दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गया। मेडिकल स्टोर संचालक अमित कुमार ने केबिल खिंचाव से अन्य पोल क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि नया विद्युत पोल लगवाकर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। विद्युत विभाग जल्द ही स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।




ग्रामीणों की परेशानी और मांग
गांव कांतौर में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। विद्युत पोल गिरने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। लोग गर्मी में परेशान रहे। लोगों में बिजली न मिलने से आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed