फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   275 vehicles challaned for violating rules, four vehicles seized

Kasganj News: नियम तोड़ने पर 275 वाहनों के चालान, चार वाहन सीज

Wed, 27 May 2026 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
275 vehicles challaned for violating rules, four vehicles seized
फोटो28कासगंज में वाहन चेकिंग करते टीएसआई । स्रोत:विभाग
कासगंज। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए यातायात पुलिस सख्त नजर आ रही है। बुधवार को कस्बा अमांपुर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कासगंज तिराहे पर संयुक्त अभियान चलाया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटवाए गए। उन्हें भविष्य में अनावश्यक रूप से ठेला या दुकान न लगाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और ड्रिंक एंड ड्राइव पर रोक लगाने के लिए वाहन चेकिंग भी हुई। अभियान में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे कई उल्लंघन पाए गए। बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नाबालिग चालकों पर भी कार्रवाई की गई। दोपहिया पर तीन सवारी और मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर भी चालान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत चार वाहनों को सीज किया गया। 275 वाहन चालकों के चालान किए गए। इस कार्रवाई में कुल 5.70 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed