फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   261 members of cooperative societies elected unopposed

Kasganj News: सहकारी समितियों के 261 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 29 सहकारी समितियों की प्रबंध समिति में 261 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। चुनाव प्रक्रिया हो जाने से नवगठित की गई समितियों का संचालन अब शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 30 समितियों में से 29 समितियों के नौ- नौ पदों के लिए के एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। एक समिति के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए। किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसलिए ये सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्य सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए 7 मार्च को सूची जारी होगी। इसी दिन सूची पर आपत्ति ली जाएंगी। निस्तारण करने के बाद सूची का प्रदर्शन होगा। इसके साथ नामांकन जमा करने, जांच, नामांकन वापसी, मतदान, मतगणना सहित पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। एआर को-आपरेटिव महेंद्र सिंंह ने बताया कि सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के नामांकन जांच में सही पाए गए है। इससे ये सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed