{"_id":"69371516313262355409462b","slug":"25-child-scientists-were-honored-kasganj-news-c-175-1-kas1001-140534-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 25 बाल वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 25 बाल वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
कासगंज। संत शिरोमणि एवं सांसद स्वामी ब्रह्मानंद की 131 वीं जयंती पर बाल वैज्ञानिकों, शिक्षक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शोभाराम श्यामा देवी शिक्षा समिति ने श्यामापुरी कॉलोनी लोधी गार्डन में किया।
शिक्षा समिति के संरक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि समिति का उद्देश्य शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिक गौरव वर्मा एवं आदर्श कुशवाह को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के 25 बाल वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान सेवानिवृत्ति प्रवक्ता वेदराम वर्मा, सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राना, रामबहादुर उग्र, ठाकुरदास वर्मा, रामपाल सिंह, पीटीआई पीटीआई, कालीचरण राजपूत चरन सिंह, डॉ. तेज सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।