{"_id":"6a6252c49acc06b5e0052c55","slug":"1500-patients-are-arriving-at-the-district-hospital-daily-cases-of-respiratory-issues-and-diarrhea-have-also-risen-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151071-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सांस और डायरिया के रोगी भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सांस और डायरिया के रोगी भी बढ़े
विज्ञापन
फोटो16जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
कासगंज। बदलते मौसम और बढ़ती उमस के कारण जिले भर में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के चलते लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल सहित जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी।
जिला अस्पताल में रोजाना आने वाले लगभग 1500 मरीजों में से सबसे अधिक संख्या वायरल से पीड़ितों की रही। अस्पताल खुलते ही सुबह 8 बजे से ही पर्चा और पैथोलॉजी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के करीब 400 मरीज पहुंचे। इसके अलावा श्वास (सांस) रोग से पीड़ित 200 और डायरिया के 75 मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, इस समय फैल रहा वायरल इंफेक्शन सबसे पहले गले को प्रभावित कर रहा है। शुरुआती दौर में गले में खराश की शिकायत होती है, जिसके बाद मरीज को तेज बुखार, शरीर में दर्द और जी मिचलाने की समस्या हो रही है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण श्वास रोगियों की तकलीफें भी बढ़ गई हैं। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यही स्थिति बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। पर्याप्त दवाएं हैं। लोगों का इलाज किया जा रहा है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस