{"_id":"6ab167183fbbc190c2080a06","slug":"13-new-health-center-buildings-will-be-constructed-in-the-district-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154187-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिले में 13 नए हेल्थ सेंटर भवनों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिले में 13 नए हेल्थ सेंटर भवनों का होगा निर्माण
विज्ञापन
कासगंज। जिले में करीब 5 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से 13 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत को सौंपी गई है। इन भवनों के तैयार होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
शासन के निर्देशानुसार गंजडुंडवारा में 4, कासगंज व सोरोंजी में 3-3, सिढ़पुरा में 2 और पटियाली में 1 नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। वर्तमान में कई स्थानों पर भवनों में जगह की कमी जैसी समस्याएं आ रही हैं, जिससे मरीजों के उपचार और जांच में असुविधा होती है।
इसके अलावा, सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। नए भवनों के निर्माण से इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जो जल्द पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - उपेंद्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत