फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   10 accused of cow slaughter arrested in encounter

Kasganj: मुठभेड़ में गोकशी के 10 आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; बैल और भैंस बरामद

Sat, 26 Jul 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 08:27 PM IST
सार

पुलिस को चेकिंग के दाैरान सामने से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
10 accused of cow slaughter arrested in encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में पटियाली थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार देर रात भरगैन के जंगल में मुठभेड़ के बाद गोकशी के 10 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गईं। आरोपियों से चार बैल, एक भैंस, पिकअप और तमंचे समेत कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पटियाली, सहावर समेत अन्य इलाकों से पिछले कुछ समय से लगातार भैंस चोरी और गोकशी की घटनाएं सामने आ रही थी। चोरी किए गए पशुओं को चोरी-छिपे भरगैन के जंगल में ले जाकर काटने की सूचना मिल रही थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि भरगैन के जंगल में कुछ पशु काटने के लिए ले जाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 

सूचना पर पुलिस टीम नगला झड़ी और भरगैन बंबा के बीच बाग के पास चेकिंग में जुट गई। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने पिकअप को रुकने का इशारा किया तो पिकअप का ड्राइवर पुलिस टीम को देखकर गाड़ी बैक करने लगा। बैक करते समय पिकअप अचानक बंद हो गई तो उसमें सवार आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नदरई निवासी सलमान, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके घायल सलमान, विजय निवासी नगला मईया थाना अमांपुर, अफसर, अफजाल उर्फ वजीर निवासी अहमद थोक कस्बा भरगैन, शाकिर अली, शमशेर निवासी नदरई, शाहरुख उर्फ कलुआ निवासी मोहल्ला अंसारी थाना अलीगंज जनपद एटा, आदिल निवासी पीरछल्ला, वसीम निवासी होलिका धानमील और अजीम निवासी हिदायत नगर को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों से दो तमंचे, एक पिस्टल, चार कारतूस, चार बैल, एक भैंस समेत गोकशी के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर देर रात एसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गई। गोकशी की घटना रोकने और मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें-UP: दर्दनाक...बेड से गिरकर मासूम की माैत, परिवार में मच गया कोहराम; दो बहनों का था इकलाैता भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed