फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One and half year old innocent child died after falling from bed

UP: दर्दनाक...बेड से गिरकर मासूम की माैत, परिवार में मच गया कोहराम; दो बहनों का था इकलाैता भाई

Sat, 26 Jul 2025 07:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 07:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद के जसराना में दर्दनाक घटना हुई। बेड पर सो रहा मासूम अचानक से जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरकर वह बेसुध हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
One and half year old innocent child died after falling from bed
मासूम की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना के गांव अतुर्रा में डेढ़ वषीय मासूम की बेड से गिरने से मौत हो गई। वह दो बहनों के बीच अकेला भाई था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव अतुर्रा निवासी हरेंद्र सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र सचिन बेड पर लेटा हुआ था। हरेंद्र की पत्नी घर के कार्यों में व्यस्त हो गई। इसी दौरान बच्चा अचानक बेड से गिर गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल पहुंच गए। बच्चा जमीन पर पड़ा हुआ था। बच्चे के जमीन पर बेसुध पड़ा होने से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


 

परिजन उपचार के लिए बच्चे को चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया हरेंद्र सिंह की दो बेटियों के बाद बेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed