फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kidnapping of innocent sibling in rage, The painful deaths given by the accused

रंजिश में मासूम भाई-बहन का अपहरण कर हत्यारों ने दी दर्दनाक मौत, शवों को देखकर खून खौल उठा

Tue, 01 Aug 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कासगंज Updated Tue, 01 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of innocent sibling in rage, The painful deaths given by the accused
फाइल
कासगंज के सिढ़पुरा में रंजिश में मासूम भाई-बहन का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की एक-एक आंख भी फोड़ दी। दोनों के शव सोमवार सुबह मक्के के खेत में मिले। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर रास्ता जाम किया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम भुजपुरा निवासी श्यामगोपाल का पुत्र उमंग (3) और पुत्री पलक (5) रविवार शाम चार बजे घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हो गए। परिवारीजनों ने यूपी 100 को सूचना दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। देर रात परिजनों की तहरीर पर दोनों बच्चों के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव के पास मक्के के खेत में दोनों के शव मिले। दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी। उनकी एक-एक आंख भी फोड़ दी गई थी। बच्चों की हत्या की सूचना पाकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो ग्रामीणों ने भजपुरा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट बाद ही पुलिस ने उन्हें हटाया तो वे थाने पहुंच गए। वहां थाने का घेराव करते हुए एक बार फिर रास्ता जाम कर दिया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए 15 मिनट बाद जाम खुलवाया। बाद में एसपी सुनील कुमार, सीओ कर्मवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में बिजली केबिल के विवाद को लेकर अभिषेक पुत्र रामराज की हत्या हुई थी जिसमें श्यामगोपाल और उसका भाई रामगोपाल गिरफ्तार हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद श्यामगोपाल और रामगोपाल ने गंजडुंडवारा के गनेशपुर में युवक जसवीर की हत्या कर दी।


इस मामले में दोनों गिरफ्तार हुए थे। फिलहाल श्यामगोपाल जमानत पर है जबकि रामगोपाल जेल में। श्यामगोपाल की तहरीर पर ही पहले से दर्ज अपहरण एफआईआर में रामराज, रामराज की पत्नी फुलवासा, पुत्र भीकम, नरायण, हरवीर सिंह पुत्र कुंवरपाल, सियाराम व प्रेम सिंह पुत्र बुद्धू सिंह, शिवपाल सिंह पुत्र मोहल सिंह निवासी गण भैंस राशि पटियाली और रामकुमार पुत्र मक्खन सिंह निवासी खटुआ सिकंदराराऊ हाथरस को नामजद किया गया। अपहरण के साथ हत्या की भी धारा बढ़ाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed