Zindagi Mumbai: समंदर के शहर में ख्वाहिशों का बोझ 'स्ट्रगलर्स को बना दे रहा सेक्सवर्कर'
मायानगरी के चकाचौंध में गुम होती इंसानियत और 'जिंदगी मुंबई' की सच्ची कहानी शायद कम लोग ही जानते होंगे। बॉलीवुड स्टार बनने का सपना लिए न जाने कितने युवा हर साल अपना घर छोड़कर किस्मत आजमाने मुंबई पहुंच जाते हैं। लेकिन उसके बाद उनकी जिंदगी की कहानी कैसे-कैसे मोड़ लेती है इस बारे में स्ट्रगलर्स अच्छी तरह से समझते होंगे। आज हम आपको ऐसे ही एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की कहानी बताने जा रहे हैं जिसपर पूरी की पूरी बायोपिक फिल्म बनकर तैयार है और साल 2018 में ये फिल्म रिलीज भी होने जा रही है।
जानें 'जिंदगी मुंबई' के बारे में..........
बचपन से ही रुझान फिल्मों की ओर रहा
यहां से मिली 'जिंदगी मुंबई की सच्ची कहानी'
कानपुर के कलाकारों का डंका बॉलीवुड में
'जहां चाह वहां राह'
जानें फिल्म 'जिंदगी मुंबई' के बारे में
डायरेक्टरः नितिन कुमार गिरी
प्रोड्यूसरः अनीश शेरॉन खान और प्रियंका एंथनी
प्रोडक्शन कंपनीः एपी लव बर्ड्स एंटरटेन्मेंट
भाषाः हिंदी
रिलीजिंग डेटः 2018 में होगी रिलीज
एडिटरः राजेश कुमार
लिरिक्सः राघव वर्मा
सिंगरः जावेद अली, शान, सबाब साबरी, अर्श मोहम्मद
म्यूजिक डायरेक्टरः नितेश तिवारी
'जिंदगी मुंबई' की कहानी
सिनोप्सिसः
फिल्म 'जिंदगी मुंबई' की कहानी समीर (लीड एक्टर-वनराज सिंह) नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है। छोटे से शहर से बड़ा सपना पालकर समीर मुंबई पहुंचता है बॉलीवुड स्टार बनने। मायानगरी में स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की जिंदगी कैसे-कैसे मोड़ लेती है। फिल्म के जरिए यही सब दिखाने की कोशिश डायरेक्टर नितिन कुमार गिरी और राइटर/प्रोड्यूसर अनीश शेरॉन खान ने की है। समीर मुंबई में अपना खर्च चलाने के लिए लड़कियों के कपड़े पहनकर, मेकअप करके सेक्सवर्कर बन जाता है। वह एक्टर बनने के लिए किन-किन दुखों को झेलता है और उसके परिवारवालों पर क्या गुजरती है जब उन्हें ये पता चलता है कि उनका बेटा कैसी जिंदगी जी रहा है। ये सब कुछ हमें फिल्म में देखने को मिलेगा।