फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Zindagi aa raha hun main... Amaal Malik hummed this song and there was a lot of applause

टेककृति फेस्ट: जिंदगी आ रहा हूं मैं..., अमाल मलिक के गीतों पर झूमे आईआईटीयंस

Sat, 29 Mar 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 11:47 PM IST
सार

टेककृति फेस्ट: अमाल मलिक के गीतों पर आईआईटीयंस जमकर झूमे। वहीं इसरो के पूर्व अध्यक्ष व रॉ के पूर्व प्रमुख ने तरक्की का मार्ग बताया।
 

विज्ञापन
Zindagi aa raha hun main... Amaal Malik hummed this song and there was a lot of applause
अमाल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी के तकनीक और सांस्कृतिक महोत्सव टेककृति का तीसरा दिन ज्ञान, रणनीतिक चर्चा, नवाचार और मनोरंजन के नाम रहा। दिन में प्रभावशाली हस्तियों ने अपने विचारों से तरक्की का मार्ग बताया। वहीं, शाम को स्टार्टअप विचारों का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद देर रात तक गायक अमाल मलिक के गीतों पर आईआईटीयंस झूमते रहे। उन्होंने जिंदगी आ रहा हूं मैं..., लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल..., हुआ है आज पहली बार..., मैं रहूं या न रहूं... और घर से निकलते ही... जैसे गीत सुनाए।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को दिन के पहले सत्र में इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने छात्रों और पेशेवरों को संबोधित किया। उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति, अंतरग्रहीय मिशन का भविष्य और भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों को आकार देने में युवा नवोन्मेषकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल ने भी युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


सैन्य वाहन रैली और अभ्यास कार्यक्रम दिन का आकर्षण रहा। रैली में अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी और भारत के सशस्त्र बलों की रणनीतिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। रैली के बाद उत्कृष्ट मैदान में सैन्य अभ्यास किया गया, जहां कुशल कर्मियों ने सटीकता, अनुशासन और युद्ध-तैयारी का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक चकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईबी शाइन के प्रबंधक अर्पित पाहवा, बिट्स पिलानी के सीईओ अर्शदीप तनेजा, यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स के पुलकित मेहरोत्रा ने विचारों को सफल व्यावसायिक उद्यमों में बदलने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। ओवरले एआई के सीईओ अनमोल चमन ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed