फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yuvraj, Vishal, Aryan, and Suhani hit the mark with precision in archery.

Kanpur News: तीरंदाजी में युवराज, विशाल, आर्यन, सुहानी ने लगाए सटीक निशाने

Thu, 06 Aug 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj, Vishal, Aryan, and Suhani hit the mark with precision in archery.
कानपुर। सेठ मोतीलाल खेडिया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को 70वीं जनपदीय और मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने इंडियन और रिकर्व राउंड में सटीक निशाने लगाए। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इंडियन राउंड (अंडर-14 बालक) में युवराज सिंह (तुलसी मेमोरियल कॉलेज) ने पहला, पवन मिश्रा (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज) ने दूसरा, सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंडियन राउंड (अंडर-17 बालक) में विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज) ने पहला, मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज) ने दूसरा, आर्यन यादव (भानु प्रताप एजुकेशन) व शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार्मेल स्कूल) ने तीसरा स्थान जीता। इंडियन राउंड (अंडर-19 बालक) में आर्यन प्रसाद (सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज), उत्कर्ष (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज), अक्षम शर्मा (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज) व आदित्य (स्नेहरी इंटर कॉलेज) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इंडियन राउंड (अंडर-17 बालिका) में सुहानी तिवारी, शिवानी दिवाकर और महक पाल (तीनों सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आईं। रिकर्व राउंड (अंडर-17 बालक) में जतिन गुलाटी (शिवानी इंटर कॉलेज) और रिकर्व राउंड (अंडर-19 बालक) में अनिल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज) विजेता बने। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय पाठक, जिला क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, सैयद सऊद अली, हरिकिशन शुक्ल, निकिता, मनीष कुमार मौर्य, आयोजन सचिव ओम प्रकाश, वासुदेव, राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed