{"_id":"69221a5584e211e6e20375f7","slug":"youths-who-came-to-eat-at-a-party-uninvited-accused-of-molestation-kanpur-news-c-362-1-ka11008-135872-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिन बुलाए पार्टी में खाना खाने पहुंचे युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिन बुलाए पार्टी में खाना खाने पहुंचे युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित एक पार्टी लॉन में आयोजित शादी की पार्टी में बिना बुलाए अपने तीन साथियों के साथ खाना खाने पहुंचे यूनिवर्सिटी के छात्र पर महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप है। नवाबगंज के जागेश्वर मंदिर निवासी युवक ने शनिवार को छात्र अभिजीत राय, विकास और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नवाबगंज निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार को परिवार के साथ वह शादी समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान अभिजीत अपने साथियों के साथ वहां बिना बुलाए ही पहुंच गया। युवकों ने वहां मौजूद महिलाओं व युवतियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब बरातियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
बता दें इस मामले में पहले छात्र अभिजीत राय ने भी कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर पांच युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है। शादी समारोह में मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।