{"_id":"6a480f9e7e59bb7ea408c4b9","slug":"youths-who-brandished-a-country-made-pistol-voluntarily-arrived-at-the-police-station-police-initiated-action-for-disturbing-the-peace-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145233-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तमंचा लहराने वाले युवक खुद पहुंचे थाने, पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तमंचा लहराने वाले युवक खुद पहुंचे थाने, पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई
Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए कुछ युवकों ने सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ाने के साथ हाथों में तमंचे लेकर नाचते हुए रील बनाकर वायरल की थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को भिखनापुर निवासी शुभ त्रिवेदी व तिगांई निवासी अखिल दुबे ने थाने आकर आत्म समर्पण किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि तमंचे उनके दोस्तों के थे। उन दोनों ने कुछ माह पहले शौक में दोस्तों से तमंचा लेकर फोटो व रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। बता दें कि तमंचों संग फिल्मी गानों पर नाचने का वीडियो वायरल होने पर 22 जून को एसआई रामवीर सिंह ने वायरल वीडियो में दिख रहे 10 लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बताया था कि तिगाईं निवासी अखिल दुबे, अमन तिवारी, भिखनापुर निवासी शुभ त्रिवेदी, रूरा के रामनगर निवासी निशांत मिश्रा, अनमोल त्रिपाठी, सुभाषनगर निवासी उदय बाल्मीकि, तनु बाल्मीकि, गुटैहा निवासी गर्रा बाल्मीकि, महाराजपुर निवासी राजू व धनीरामपुर निवासी बेटू शर्मा अवैध हथियारों को लेकर वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने का कार्य किया है। मामले में अभी भी पुलिस शेष फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही तमंचे बरामद कर पाए हैं। थाना सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों युवकों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। तमंचों की बरामदगी व शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।