फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youths body was found in three sacks, body was thrown from e rickshaw, police searching for driver

UP: तीन बोरियों में मिले थे युवक के अंग, ई-रिक्शे से फेंका गया था शव, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 21 Jun 2023 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस कमिश्नर आवास के पास तीनों बोरियों में युवक का कटा हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ अहम तथ्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शे से युवक का शव फेंका गया था। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Youths body was found in three sacks, body was thrown from e rickshaw, police searching for driver
बोरियों में शव के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में युवक की हत्या कर तीन बोरियों में शव के टुकड़ों को ई-रिक्शा से लाकर चुन्नीगंज अपोलो अस्पताल रोड पर फेंका गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद एक वीडियो में ई-रिक्शा चालक तीन बोरी ले जाते दिखाई दिया है। पुलिस अब चालक की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपोलो अस्पताल वाली रोड स्थित जमुनिया बाग गली में तीन सफेद बोरियों में युवक के शरीर के चार टुकड़े मिले थे। अभी तक न शव की शिनाख्त हो सकी है और न ही हत्यारों का पता चला है। जांच के दौरान पुलिस ने रास्तों के सीसीटीवी खंगाले हैं।
विज्ञापन

इसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात करीब पाने तीन बजे एक ई-रिक्शा चालक लालइमली से चुन्नीगंज की ओर आता दिखाई दिया। उस रिक्शे पर तीन बोरियां भी रखी थीं। रिक्शे के पीछे एक बाइक सवार भी आता दिखाई दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे ने पहले रेकी की, फिर शव ठिकाने लगाया
ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि हत्यारे ने पहले रेकी की, इसके बाद शव को ठिकाने लगाया। इसके बाद वापस लालइमली की ओर से निकल गए। यहीं, बिजली के पोल के नीचे तीन सफेद बोरियां देखी गईं। बोरियां खुलवाकर देखीं, तो शव के टुकड़े- टुकड़े मिले। 

बेहोश करने के बाद कटर मशीन का किया गया प्रयोग
मंगलवार को डॉक्टरों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक को पहले बेहोश किया गया। इसके बाद कटर मशीन से शरीर को तीन टुकड़ों में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक के शरीर में खून नहीं मिला है।

गला दबाने या गला काटने का तथ्य नहीं मिला
माना जा रहा है कि हत्या के बाद अगर शव काटा जाता जो खून अंदर जम जाता, मगर यहां ऐसा देखने को नहीं मिला। चूंकि गर्दन नहीं है, इसलिए गला दबाने या गला काटने का तथ्य सामने नहीं आ सका। एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि शव के टुकड़ों को बोरी के अंदर भी तीन-चार पन्नी में भरे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed