{"_id":"5e99de938ebc3e76a2092a55","slug":"youth-shot-serious-kanpur-news-knp555721234","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया पहाड़पुर में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव निवासी शैलेश पुत्र रामलड़ैते (18) शुक्रवार रात आठ बजे गांव के बाहर मंदिर पर बैठा था। तभी वहां गांव का एक युवक पहुंच गया। दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर युवक ने शैलेश के पेट में तमंचे से गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।