फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth shot dead in chitrakoot up

चित्रकूट: कजलिया विसर्जन के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, डीजे पर सैकड़ों लोग कर रहे थे डांस, बेखबर रही पुलिस

Mon, 03 Aug 2020 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in chitrakoot up
मृतक की फाइल फोटो व जानकारी देते थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना अंतर्गत आरोग्यधाम के पीछे नई बस्ती में कजली महोत्सव के दौरान ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आरोपी भाग निकला। पुलिस टीम ने सड़क पर पड़े युवक को जानकी कुुंड अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। रक्षाबंधन के दिन सोमवार शाम आरोग्यधाम के पीछे की बस्ती में प्रशासन की अनुमति के बिना लोग कजली महोत्सव मना रहे थे।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों समेत एक सैकड़ा लोग डीजे पर डांस करते हुए मंदाकिनी घाट की ओर कजली विसर्जन करने आ रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि डांस के दौरान कुछ युवक महिलाओं व युवतियों के बीच जबरन घुस रहे थे। इसे लेकर महिलाओं ने आपत्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार रास्ते में गाली गलौज और मारपीट हुुई। आरोग्यधाम घाट से पहले डीजे पर बज रहे गाने पर युवकों की टोली ने डांस शुरू किया। इसी बीच कुछ युवकों का नयागांव के वार्ड नंबर छह निवासी बल्लू सोनकर (28) पुत्र बाबू सोनकर से विवाद हो गया।

गाली गलौज होने पर बल्लू को कुछ लोगों ने पीट दिया। एक युवक ने बल्लू पर  तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही बल्लू ने दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस टीम पहुंच गई। थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ युवकों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

कजली विसर्जन के लिए नदी की ओर आते समय दो पक्षों के बीच डांस के दौरान विवाद होने पर गोली चली है। जुलूस निकालने पर रोक है। मप्र क्षेत्र में पांच अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन है। कुछ लोग जुलूस के साथ विसर्जन करने जा रहे थे। जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed