फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth riding scooter rammed into truck, died

Kanpur News: स्कूटी सवार युवक ट्रक में घुसा, मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth riding scooter rammed into truck, died
अनिल गुजराती की फाइल फोटो ।  - फोटो : अनिल गुजराती की फाइल फोटो ।
बकेवर। परिजनों को बिना बताए स्कूटी से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे युवक की स्कूटी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास ट्रक में जा घुसी। सिर ट्रक में टकराने से युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था, इसलिए उसकी सिर में चोट लगने से जान चली गई।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के बिरखा कोरी का बाड़ा, न्यू रेलवे कॉलोनी लोको निवासी अनिल गुजराती (24) सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अपने घर से परिजनों को बिना बताए प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकल पड़ा था। रात लगभग नौ बजे आगरा कानपुर हाईवे पर सराय मिट्ठे गांव के पास आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटी सवार ट्रक में घुस गया। सिर ट्रक की बॉडी में लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी, बिजौली चौकी इंचार्ज अलख निरंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों को सूचना देने के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पर ग्वालियर से देर रात्रि परिवार वाले भी पहुंचे। थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में कुछ चोट लगी थी। अनिल के पिता सुनील ग्वालियर में ही ड्राई फ्रूट का व्यवसाय करते हैं। अनिल उनका ही इस काम में सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक के पिता सुनील गुजराती ने बताया कि बेटे अनिल की शादी तय हो गई थी। सगाई हो चुकी थी। शादी अगले माह मार्च में होनी थी। दो बेटे व तीन बेटियां हैं। अनिल सबसे बड़ा था। बताया कि चार दिन से अकेले ही कुंभ जाने की जिद्द कर रहा था। हम लोग उसे जाने से मना कर रहे थे। पैसे भी नहीं दिए थे। सोमवार को शाम को घर पर बिना बताए ही स्कूटी से कुंभ जाने को निकल आया था। घर के लोग उसके बाजार में होने की सोच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed