फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth on bike dies after being hit by mining dumper; companion critically injured.

Kanpur News: खनन के डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की माैत, साथी गंभीर

Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth on bike dies after being hit by mining dumper; companion critically injured.
कानपुर। मिट्टी खनन में लगे डंपर ने ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। इसमें एक की माैत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौबेपुर के संडीला गांव निवासी सुनील गौतम उर्फ सोने (32) अपने साथी विजय कमल (38) के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे मंधना दवा लेने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रात में ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। भागने के चक्कर में चालक डंपर से सुनील को राैंदते हुए भाग निकला। वहीं, विजय बेहोश हो गया। हादसा देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों को सरकारी एंबुलेंस से चौबेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि विजय का इलाज शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना दे दी।
विज्ञापन

बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हादसे के बाद चालक कुछ दूर आगे एक ढाबे में डंपर खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मंधना चौकी में खड़ा करा दिया है। युवक की मौत सिर पर गंभीर चोट और अधिक रक्तश्राव के कारण हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रात नाै बजे के बाद शुरू हो जाता खनन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और कुछ माननीयों के संरक्षण में रात नौ बजे के बाद खनन शुरू हो जाता है। मंधना-बिठूर रोड और गंगा बैराज स्टेट हाईवे पर मिट्टी खनन में लगे डंपर तेज रफ्तार से धड़ल्ले से दौड़ने लगते हैं। लोगों का कहना है कि इन्हीं डंपरों की चपेट में आकर पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed