{"_id":"679534d9185995d3030f9f85","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-122132-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर के पास हुए हादसे में घायल युवक इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग बिलखते रहे।
गढ़िया सिकंदरा निवासी जितेंद्र सिंह (42) विगत 19 जनवरी को बेटी खुशी को खिचड़ी देने के लिए औरैया के बिधूना गए थे। यहां से बाइक से लौटते समय मनकापुर के पास झींझक की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे जितेंद्र को गंभीर चोटें आई थी। परिवार के लोग उनका अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर पत्नी मीना, बेटा आशीष व बेटी खुशी बिलखती रही। थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।