फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth injured in fight dies, wife and friend accused of murder

Kanpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, पत्नी व दोस्त पर हत्या का आरोप

Fri, 05 Jul 2024 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight dies, wife and friend accused of murder
शिवली (कानपुर देहात) शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा में गुरुवार देर रात हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मृतका की मां ने बहू व उसके दोस्त पर बेटे की मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कथिका निवासी मंजुल उर्फ विनीत (40) गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी नेहा दो बच्चों मानस (11) व मानसी (8) के साथ मैथा में बने मकान में रहती है। एक सप्ताह पहले ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराने के लिए मंजुल छुट्टी लेकर घर आया था। गुरुवार देर रात हुई मारपीट में उसे गंभीर चोटे आईं। पत्नी व पड़ोस के लोग उसे गंभीर हालत में सीएचसी शिवली लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर पहुंची मृतक की मां कमला देवी रोती बिलखते हुए बहू व उसके एक परिचित पर मारपीट कर हत्या किए जाने के आरोप लगाए। पुलिस ने पत्नी व मृतक की मां के साथ पड़ोस के कुछ लोगों से जानकारी की। जिसमें पता चला कि गुरुवार रात आठ बजे के करीब मारपीट हुई थी। गंभीर चोट आने पर मंजुल की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लगाए गए आरोपों पर जांच की जा रही है। पत्नी व कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----

मां बोली बहू -बेटे के बीच अक्सर होता था विवाद
शिवली अस्पताल में मौजूद मंजुल की मां बेसुध हालत में पुलिस से बेटे की आप बीती बताती रही। उसने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे के बाद पड़ोस के लोगों से बेटे के साथ मारपीट होने की जानकारी मिली थी। उसने पुलिस को बताया कि बेटे व बहू के बीच विवाद होता था। इस पर उसने कई बार दोनों को समझाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शरीर पर मिली 15 चोटे, लीवर फटने से हुई मौत
मंजुल के शव को शुक्रवार दोपहर अकबरपुर में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर डॉक्टरों ने करीब 15 चोटें पाई हैं। वहीं लीवर फटा मिला है। लीवर फटने से ही मौत होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed