{"_id":"616495ad8ebc3e62653976db","slug":"youth-injured-by-beating-dies-during-treatment-accused-escaped-by-throwing-dead-body-in-the-field-akbarpur-news-knp657752579","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, खेत में शव फेंककर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, खेत में शव फेंककर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के स्वरुपपुर गांव में छह अक्तूबर को दो हजार रुपये के लेनदेन में एक युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया गया था। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
आरोपी व उसके बेटी दामाद ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बात कही। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। आरोपी गांव के बाहर खेत में शव फेंक कर फरार हो गए।
मृतक के फूफा ने मामले में सात अक्तूबर को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
स्वरुपपुर निवासी रामप्रसाद ने बताया कि गांव में ही रहने वाले भतीजे नरेश उर्फ महते (42) ने दो माह पहले गांव के श्रीकृष्ण को दो हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार तगादा करने के बाद भी उसने रुपये वापस नहीं किए।
छह अक्तूबर को रुपये मांगने से खफा श्रीकृष्ण ने नरेश को घर घुसकर बुरी तरह से पीटा। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे जिला अस्पताल से उर्सला रेफर कर दिया गया था। मामले में आरोपी पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तब उसने इलाज कराने की बात कही। इलाज की जिम्मेदारी श्रीकृष्ण की बेटी व दामाद ने ली। वह उर्सला से नरेश को कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बहुत मंहगा इलाज होने की बात कह छुट्टी कराकर अकबरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।
अकबरपुर लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर गांव के बाहर खेत में उसका शव फेंक कर दोनों फरार हो गए। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी रानी की दो साल पहले मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी श्रीकृष्ण के साथ फत्तेपुर रोशनाई के मजरा प्रेम नगर निवासी बेटी व दामाद की तलाश शुरू की है। कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में उचित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।