फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth injured after being shot under suspicious circumstances in temple

मंदिर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल

Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being shot under suspicious circumstances in temple
डेरापुर। सेंगुर नदी के किनारे बने कपालेश्वर मंदिर में शनिवार को पूजा करने आया युवक संदिग्ध हालात में पेट में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिठूर निवासी शुभम शुक्ला उर्फ शिवम (25) पुत्र राकेश शुक्ला शनिवार शाम सेंगुर नदी के किनारे बने कपालेश्वर मंदिर में पूजा करने आया था। इसी दौरान मंदिर के अंदर गोली चलने की आवाज आई। इस पर मंदिर की सफाई कर रहे पुजारी रामनाथ ने अंदर जाकर देखा तो शिवम खून से लथपथ पड़ा था। जानकारी पर मंदिर के बाहर खड़ी पीआरवी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे और शिवम को उठाया।
विज्ञापन

उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पेट में गोली लगने से खून रिस रहा था। पुलिसकर्मी शुभम को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज खन्ना ने प्राथमिक उपचार के बाद शुभम को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि घायल युवक के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मंदिर में पूजा के दौरान हुई घटना से प्रतीत होता है कि युवक ने खुद तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है, या फिर अचानक गोली चलने से वह घायल हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed