{"_id":"61db3e1852219750e165f246","slug":"youth-hanged-on-tree-in-mangalpur-village-of-kanpur-countryside-akbarpur-news-knp674476164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के मंगलपुर गांव में युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के मंगलपुर गांव में युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर गांव निवासी सैलून संचालक ने रविवार को खेत में लगे आम के पेड़ पर मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर निवासी मुन्नू सविता का पुत्र करन (25) गांव में ही सैलून की दुकान किए था। रविवार की सुबह वह खेत पर जाने की बात कहकर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजन खेत पर गए। वहां उसे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए।
परिजनों ने मफलर काट कर करन को उतारा और झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन फांसी लगाने की वजह साफ नहीं कर सके। थाना प्रभारी मंगलपुर अजय पाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।