फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth group leads on first day of Kanpur Textile Committee elections

Kanpur News: कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में पहले दिन युवा गुट को बढ़त

Fri, 19 Dec 2025 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth group leads on first day of Kanpur Textile Committee elections
कानपुर। कानपुर कपड़ा कमेटी की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए गुरुवार को जनरलगंज स्थित कमेटी कार्यालय में मतगणना शुरू हुई। पहले दिन एक बैलेट बॉक्स खोला गया। इसमें 528 वोट निकले, जिसमें 26 अवैध घोषित किए गए। 502 वोटों की गिनती की गई है। शुरूआत में ही युवा गुट के प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। अब तक मिले वोटों में रूमित सिंह सागरी और वर्तमान अध्यक्ष अमित दोसर शीर्ष पर हैं। दोनों को 408-408 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण सहगल को भी खूब वोट मिले हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार देररात तक आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

चुनाव में बुधवार को 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 1548 में से 1137 लोगों ने वोट डाले थे। प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है। 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। कार्यकारिणी का गठन दो साल के लिए होगा। चुनाव में काशी गुट से नौ, युवा गुट से 14 और लक्ष्मण सहगल के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जानकारों का कहना है कि शुरूआत के 15 प्रत्याशियों के बाद के दावेदारों के बीच चुनाव बेहद नजदीकी हो गया है। ऐसे में हार-जीत का अंतर 20-30 वोटों के बीच भी देखा जा सकता है। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्य नारायण सिंहानिया ने बताया कि पहले दिन एक बैलेट बॉक्स खोला गया। इसमें निकले 528 वोट में 26 अवैध घोषित किए गए। 502 वोटों की गिनती की गई है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मतगणना फिर से शुरू होगी। दोनों बचे बॉक्सों को खोला जाएगा। देररात तक परिणाम घोषित हो सकेंगे। यहां सहायक चुनाव अधिकारी करुणेश मिश्रा, राधेश्याम माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
अब तक इन्हें मिले इतने वोट
रूमित सिंह सागरी 408, अमित दोसर 408, विश्वनाथ गुप्ता 406, दीपक कुमार गुप्ता 391, नवीन कुमार नेवटिया 386, अशोक कुमार माहेश्वरी 379, वीरेंद्र गुलाटी 371, करनराज वोहरा 355, राकेश कपूर 355, अशोक माहेश्वरी 341, अभिषेक चावला 340, काशी प्रसाद शर्मा 336, राकेश कुमार सेठिया 336, श्रीकृष्ण गुप्ता 323, कमल कुमार अग्रवाल 313, लक्ष्मण सहगल 311, सुदेश चंदानी 309, संजय कुमार गुप्ता 303, राम प्रकाश गुप्ता 301, श्याम जी गुप्ता 299, अनिल कुमार जैन 294, अमित कुमार गुप्ता 281, सुनील कुमार अग्रवाल 279, गंगा नारायण गुप्ता 242 वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed